बीएचयू एंफीथिएटर मैदान में डीआरडीओ की ओर से बनवाए गए पंडित राजन मिश्र अस्थायी अस्पताल को अब हटाया जा रहा है। इसकी कार्रवाई शुरू हो गई है। पिछले साल 10 मई 2021 को ही 750 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया गया था। यहां मरीजों के जांच और बेहतर इलाज के उद्देश्य से ऑक्सीजन के तीन प्लांट भी लगाए गए थे।
कोरोना की दूसरी लहर में यहां वाराणसी और आसपास के गंभीर मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया गया। हालांकि इस समय कोरोना के एक भी संक्रमित मरीज हॉस्पिटल में भर्ती नहीं हैं, ऐसे में इस अस्थायी अस्पताल को भी हटाए जाने का निर्णय लिया गया है। एंफीथिएटर मैदान में बने अस्पताल में लगे उपकरणों और अन्य सामानों को ट्रकों पर रखकर उसे भिजवाया जा रहा है।