फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना: सात साल की बच्ची और बीएचयू वीसी समेत 11 मिले कोरोना संक्रमित, 40 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

Wed, 04 May 2022 10:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा होता जा रहा है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 40 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह होमआईसोलेशन में हैं। इसके अलावा मंगलवार को सात साल की बच्ची समेत 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 40 तक पहुंच गई है।  कोरोना की तीसरी लहर अभी चल ही रही है। दो महीने बाद मंगलवार को एक दिन में दस से अधिक मरीज मिले। इससे पहले पांच मार्च को 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बीएचयू के पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने कुलपति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि वह होम आईसोलेशन में हैं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

 बीएचयू में 24 साल की युवती भी संक्रमित
इधर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 3110 सैंपल की रिपोर्ट में बड़ादेव गोदौलिया निवासी सात साल की बच्ची के साथ ही रामनगर में 30 साल का युवक और बीएचयू में 24 साल की युवती भी संक्रमित हुई है। इसके अलावा सेवापुरी, बुचई टोला के साथ ही मिसिर पोखरा, महावीर हाइट्स मंडुवाडीह, बीएलडब्ल्यू, चितईपुर, मीरापुर बसही में भी संक्रमित मरीज मिले है। अब कुल 13575 मरीजों में 13522 के डिस्चार्ज, 13 की मौत के बाद कुल एक्टिव 40 मरीज हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

बीएचयू परिसर से हटने लगा अस्थायी अस्पताल

बीएचयू एंफीथिएटर मैदान में डीआरडीओ की ओर से बनवाए गए पंडित राजन मिश्र अस्थायी अस्पताल को अब हटाया जा रहा है। इसकी कार्रवाई शुरू हो गई है। पिछले साल 10 मई 2021 को ही 750 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया गया था। यहां मरीजों के  जांच और बेहतर इलाज के उद्देश्य से ऑक्सीजन के तीन प्लांट भी लगाए गए थे।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में यहां वाराणसी और आसपास के गंभीर मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया गया। हालांकि इस समय कोरोना के एक भी संक्रमित मरीज हॉस्पिटल में भर्ती नहीं हैं, ऐसे में इस अस्थायी अस्पताल को भी हटाए जाने का निर्णय लिया गया है। एंफीथिएटर मैदान में बने अस्पताल में लगे उपकरणों और अन्य सामानों को ट्रकों पर रखकर उसे भिजवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें