फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कांग्रेस की तीन दिवसीय पदयात्रा का हुआ समापन, कहा- सरकार नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा कर रही

Wed, 11 Aug 2021 11:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे ने पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि जनता के सामने भाजपा की जनविरोधी नीति उजागर हुई है। 
विज्ञापन
कैंट स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेस समाप्त की पदयात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आंदोलन भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा का आयोजन वाराणसी की उत्तरी विधानसभा में हुआ। राजर्षि की प्रतिमा से आरंभ होकर यात्रा कचहरी, वरुणा पुल, नदेसर, चौकाघाट, तेलियाबाग, मलदहिया होते हुए कैंट स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर समाप्त हुई। इसके साथ ही बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा का समापन हुआ।

विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे ने पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि जनता के सामने भाजपा की जनविरोधी नीति उजागर हुई है। सरकार नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा कर रही है।

जिस प्रकार से आम जनमानस का समर्थन मिला है इससे यह बात पुख्ता हो गई है कि जनता अब बदलाव चाहती है। इस दौरान प्रदेश सचिव इमरान खान, राघवेंद्र चौबे, पंकज सिंह डब्लू, मनीष चौबे, शैलेंद्र सिंह, ऋतु पांडेय, हाजी ओकास, फसाहत हुसैन, ओमप्रकाश ओझा मौजूद रहे। संचालन मनीष चौबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रोहित दुबे व परवेज खान ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें