कांग्रेस पदाधिकारी ने लगवाए पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव पास में हैं, जिसे लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी तैयारी में जुट गई हैं। एसे में वाराणसी में कांग्रेस कमेटी में ही अंतरकलह नजर आ रही है। कांग्रेस के ही पूर्व पदाधिकारी अविनाश मिश्र ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर पोस्टर लगवा कर विरोध दर्ज किया है।
अविनाश ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस कैंप कार्यालय इंग्लिशिया लाइन में चार जुलाई को शहर कांग्रेस कमेटी के लोगों द्वारा अपमानित किया गया था जिसका मैने वहीं विरोध किया। इसकी वजह से पदाधिकारी नाराज होकर मेरे चाल और चरित्र पर जब लांछन नहीं लगा सकें तो मुझे हतोत्साहित करने के लिए भगवान द्वारा बनाए गए मेरे चेहरे का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया। इस दौरान उन्होंने पोस्टर लगाकर लिखा है हां में बदसूरत अविनाश मिश्रा हूं, इसमें मेरा क्या कसूर है।