फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कांग्रेस की महिला नेता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, जांच के लिए गठित की गई पुलिस टीम

Tue, 16 Nov 2021 08:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस नेत्री ने थाने में जान से मारने की धमकी मिलने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कांग्रेस की महिला नेता रोशनी कुशल जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की महिला नेता रोशनी कुशल जायसवाल को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। मंगलवार को महिला नेता ने अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद दुबे को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।

विज्ञापन


वाराणसी के ककरमत्ता स्थित न्यू कॉलोनी निवासी रोशनी कुशल जायसवाल के अनुसार शनिवार रात अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को भाजपा नेता बताया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पहले भी इंटरनेट कालिंग के जरिए धमकी मिल चुकी है, इस बार फोन करके धमकी दी गई। इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि भेलूपुर थाने को मामला सौंपा गया है।

विज्ञापन

कांग्रेस की महिला नेता रोशनी कुशल जायसवाल  का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का खतरा है। उन्होंने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न घटित हो। साथ ही धमकी देने वाले की जल्द से जल्द गिफ्तार कर उस पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें