फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण में चंदा देने पर कांग्रेस नेता ने पद से हटाने का लगाया आरोप

Thu, 18 Feb 2021 09:33 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पंकज मोहन सोनकर
विज्ञापन

कांग्रेस नेता एवं उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के लालगंज लोकसभा का चुनाव लड़ चुके पंकज मोहन सोनकर ने पार्टी पर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि देने पर पद से हटाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर धर्म की राजनीति का आरोप लगाया है। हालांकि अभी पार्टी छोड़ने को लेकर उन्होंने कोई निर्णय नहीं किया है।

विज्ञापन


पंकज मोहन सोनकर को कुछ समय पहले कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वह यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी ने वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में लालगंज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी बनाया था। हालांकि उनको करारी हार का सामना करना पड़ा था। बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में आरएसएस के माध्यम से समर्पण धनराशि देने पर उनको प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है।

पार्टी के सभी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे

Trending Videos
विज्ञापन

हालांकि मुख्यालय से जारी इमेल में उन्हें निष्क्रियता के कारण हटाने को कारण बताया गया है, लेकिन इस बात को वह सिरे से नकार रहे हैं। उनका कहना है कि वह पार्टी के सभी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। 29 जनवरी को श्रीराम मंदिर निर्माण में उन्होंने समपर्ण धनराशि दी थी। इसको लेकर वह वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर थे। उनसे बार-बार पूछा जा रहा था कि आरएसएस के माध्यम से उन्होंने धनराशि क्यों दी। उन्होंने कहा कि एक तरफ पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान कर रही हैं और राहुल गांधी खुद को शिव भक्त बता रहे हैं। वहीं उन्हें मंदिर निर्माण के लिए चंदा देने के नाम पर पद से हटा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें