फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट, विश्वविद्यालय से महाविद्यालयों तक रहा पुलिस का पहरा

Fri, 28 Jan 2022 12:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घर के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार और प्रयागराज में छात्रों के विरोध को देखते हुए शहर के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों पर पुलिस तैनात रही। वहीं दूसरी तरफ छात्रों के आंदोलन को समर्थन की घोषणा करने के बाद कांग्रेस नेताओं को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों और दफ्तरों पर पुलिस का पहरा रहा।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय को पुलिस ने उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस से हल्की नोंकझोंक भी हुई। इसके अलावा पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अविनाश मिश्र, चंचल शर्मा के घरों पर पुलिस का पहरा रहा। आवास पर हर आने जाने वालों से पूछताछ भी की जा रही थी। नेता व कार्यकर्ता जब अपने आवास से निकले तो पुलिस टीम उनके साथ ही रवाना हुई।

पूर्व विधायक ने लगाए आरोप
काशी विद्यापीठ परिसर व भारत माता मंदिर परिसर में भी एक कंपनी पीएसी के साथ पुलिस फोर्स की तैनाती रही। छात्रों की धरपकड़ के लिए एक बस खड़ी कर दी गई थी। हरिश्चंद्र महाविद्यालय, यूपी कॉलेज के आसपास भी पुलिस की तैनाती रही।

विज्ञापन

पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि हम लगातार सुरक्षा की मांग कर रहे हैं लेकिन सुरक्षा नहीं दी जा रही थी। शासन चुनाव प्रचार से रोकने के लिए राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रहा है। इसी कड़ी में पुलिस का पहरा घर पर बिठाया गया था।
विज्ञापन

'भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है सपा'

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव हसन मेहंदी कब्बन ने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा टिकट वितरण में लगातार मुस्लिम विरोधी कार्य देखने को मिल रहा है। उन्होंने डीएसपी जिया उल हक की हत्या में शामिल नामजद गुलशन यादव को कुंडा से सपा का टिकट देकर मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें