शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने वाराणसी में विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से साप कहा कि जापान के सहयोग से काशी में बनने वाले 'रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर' के निर्माण कार्य में एक बार देरी हो चुकी है, अब आगे देरी न हो।
विज्ञापन
31 मार्च तक हर हाल में इसे पूरा कराया जाए और हर हफ्ते इसकी रिपोर्ट भेजी जाए। नए साल में प्रधानमंत्री मोदी काशीवासियों को 'रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर' की सौगात देंगे। यह रूद्राक्ष सेंटर काशिवासियों के लिए कई तरह से लाभकारी होगा।
इस कन्वेंशन सेंटर की कई खासियतें हैं। 186 करोड़ की लागत से तैयार इस हाईटेक कन्वेंशन सेंटर में लगने वाली कुर्सियां वियतनाम से मंगवाई गई हैं। कन्वेंशन सेंटर के चारों ओर आकर्षक गार्डन तैयार होगा। इसके अलावा बेसमेंट में 120 गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
दिव्यांगों के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। कन्वेंशन सेंटर में देशी संग विदेशी गीत, संगीत, नाटक और प्रदर्शनी का लुत्फ उठा सकेंगे। कन्वेंशन सेंटर के बाहरी हिस्से में 108 बड़े रुद्राक्ष लगाए गए हैं, जो कि एल्यूमुनियम के बने हैं।