फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडलायुक्त ने बाढ़ राहत शिविर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने शुक्रवार को जिला जेल के सामने एसकेबी इंटर कॉलेज में बने बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। वहां रह रहे लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। अफसरों को निर्देश दिए कि बच्चों के लिए फल और दूध के वितरण में कमी नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने राहत शिविर में रह रहे लोगों को सामग्री खुद भी वितरित की। अपने सामने पैकेट का वजन कराकर वस्तुओं के उचित भार का भी मिलान किया। निर्देश दिए कि लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। मंडलायुक्त ने नगर निगम तथा स्वास्थ्य विभाग को सफाई और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने बच्चों में मिठाई और चाॅकलेट भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें