कमिश्नर विजय विश्वास पंत, डीएम राजेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह ने हेलीपैड आदि की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के प्रांगण में हेलीपैड बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है।
गाड़ियों की पार्किंग, मीडिया आदि के लोगों के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि कांतराय ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। एडीएम नरेंद्र सिंह, एसडीएम दिनेश चंद्र मिश्र, रमाकांत मिश्र, जितेंद्र सिंह , सुनील पांडेय, चंद्रजीत तिवारी, रमेश सिंह रामू आदि थे।