मिलेगा माडर्न कार्ट, स्थापित होंगे फूड कोर्ट : सीएम
सीएम ने कहा कि जल्द ही पीएम के संसदीय क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स को माडर्न कार्ट दिया जाएगा। जगह-जगह फूड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि काशी के लोगों का सौभाग्य है कि उनका चुना सांसद देश के प्रधानमंत्री हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 18133 आवास स्वीकृत
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के चिह्नित 18133 लोगों के आवास स्वीकृत हो चुके हैं। प्रथम किस्त की धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिसमें 17726 लोगों को द्वितीय किस्त, 15762 लाभार्थियों को तीसरी किस्त भी दी जा चुकी है। कार्यक्रम में आवास योजना के लाभार्थ्यों में सरिता, लालमणि, फुलकुमारी, नैना, लीलावती, हिरावती, शांति, राजकुमारी, रश्मि को प्रमाण पत्र मिले।
स्वनिधि योजना में 31373 के ऋण स्वीकृत
जिले में 31372 लाभार्थियों को स्वनिधि योजना में ऋण दिया गया है, जो लक्ष्य का 101.5 प्रतिशत है। सभी को 10-10 हजार रुपये ऋण दिया जा चुका है। ऋण की अदायगी करने वाले लाभार्थियों को जो इच्छुक हैं दोबारा 20 हजार रुपये ऋण देने की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। कार्यक्रम में स्वनिधि के लाभार्थियों में शीला, सुभाष कुमार, माधुरी देवी, मीरा, शशिभूषण, अरविंद, नूर मोहम्मद व शशि को प्रमाण पत्र वितरित किए।
मंत्री ने पकौड़ी, चाट को बढ़ावा देने पर दिया बल
कार्यक्रम में मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि स्वनिधि योजना में कोई वेंडर छूटा हो तो अभी आवेदन करें, उसे लाभ दिया जाएगा। उन्होंने ठेले वालों से बनारसी खान-पान कचौरी, जलेबी, चाट, पकौड़ी को बढ़ावा देने पर बल दिया। बनारसी व्यंजन देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं, उन्हें बढ़ाया जाए। ताकि स्थानीय पर्यटक, आगंतुक, श्रद्धालु इसका आनंद लें।