फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम के काशी आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी, सुरक्षा को लेकर जाना हाल

Fri, 14 Jun 2024 04:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को पांच घंटे के दौरे पर काशी आएंगे। काशी प्रवास के दौरान वह मेहंदीगंज में किसानों को किसान सम्मान निधि वितरित करने के साथ ही उनसे संवाद करेंगे। इसके बाद विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
जनसभा स्थल पर बातचीत करते हुए सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 18 जून को तय हो चुका है। देश का प्रधानमंत्री और वाराणसी का सांसद बनने के बाद जिले में उनका पहला आगमन होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेहंदीगंज स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


सीएम ने अधिकारियों से सुरक्षा और तैयारियों पर बातचीत की। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी बाबतपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग 4:30 बजे मेहंदीगंज स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मेहंदीगंज में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। 

मेहंदीगंज में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री सेना के हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड जाएंगे। पुलिस लाइन से वह सड़क मार्ग से विश्वनाथ धाम और फिर दशाश्वमेध घाट जाएंगे। रात नौ बजे के बाद प्रधानमंत्री वापस नई दिल्ली लौट जाएंगे। 
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों ने बताया कि फिलहाल प्रधानमंत्री के काशी दौरे का मिनट टू मिनट शेड्यूल नहीं आया है। मगर, अब तक मिली जानकारी के अनुसार आगामी 18 जून को प्रधानमंत्री तकरीबन पांच घंटे के दौरे पर काशी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें