फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में सैलानियों की सुरक्षा के लिए जल्द ही होगी पर्यटन पुलिस

Sun, 07 Jan 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : file photo
विज्ञापन
देश-दुनिया से काशी आने वाले सैलानियों की सुरक्षा के लिए जल्द ही यहां पर्यटन पुलिस की कार्ययोजना मूर्त रूप लेती दिखाई देगी। इसके लिए शासन स्तर से कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह आश्वासन एसएसपी को दिया है।

 

इसके साथ ही जिले में आबादी के अनुसार नए थानों की स्थापना के प्रस्ताव को भी जल्द मंजूरी देने की बात कही है। दिसंबर, 2017 में काशी आए विदेशी सैलानियों के साथ ताबड़तोड़ आपराधिक वारदातें हुईं। इनमें से दो जापानी पर्यटकों के साथ हुई लूटपाट का अब तक खुलासा नहीं किया जा सका है। इ

 

न वारदातों के मद्देनजर पर्यटन पुलिस का एक अलग स्क्वॉड बनाकर उन्हें मान्यता प्राप्त टूरिस्ट गाइड, होटल मैनेजमेंट एक्सपर्ट व पर्यटन विभाग के साथ ही इस क्षेत्र के अन्य विशेषज्ञों से प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना एसएसपी तैयार करा रहे हैं।

 

इसके अलावा जिले के 19 थानों के भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं और तेजी से बढ़ती आबादी के अनुपात में थानों की संख्या भी कम है। जिले में कम से कम छह और थानों की जरूरत है। इसमें भी खासतौर से लंका, भेलूपुर, कैंट और रोहनिया थाने के विस्तृत भूभाग वाले क्षेत्र में नए थानों की स्थापना जरूरी है।

 

एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष पर्यटन पुलिस और नए थानों की स्थापना संबंधी प्रस्ताव पेश किया गया था। उन्होंने सहमति जताते हुए दोनों प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 

दोनों प्रस्ताव 10 से 15 दिन में तैयार कर भेज दिए जाएंगे। उम्मीद है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह या फरवरी में पर्यटन पुलिस की कार्ययोजना मूर्त रूप लेती दिखाई देगी।

विज्ञापन

‘...नहीं तो आरएस यादव जैसा हाल कर दूंगा’

योगी आदित्यनाथ - फोटो : File Photo
दौरे के दौरान मंडलीय सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान जब मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग की समीक्षा शुरू की तो सबसे पहले आरटीओ के बारे में पूछा। पता चला कि आरटीओ की जगह एआरटीओ प्रशासन अमित राजन राय बैठक में पहुंचे हैं। इसी पर सीएम ने नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। पुलिस और परिवहन विभाग चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली में लगा है। अधिकारी अपनी कार्यशैली बदल लें नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सीएम ने मिर्जापुर जेल में बंद चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि काम करने के तरीके में बदलाव लाओ। वरना आरएस यादव जैसा हाल कर दूंगा।

सीएम ने कहा कि ऐसी शिकायतें हैं कि यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के लोग कागजात चेक करने के साथ ही पैसे की मांग करने लगते हैं। उन्होंने पिछले दिनों चांदपुर में मैजिक की टक्कर से तीन लोगों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि आखिर डग्गामार वाहन शहर में किसकी शह पर चल रहे हैं? सीएम ने सख्त निर्देश दिए कि ट्रकों और बसों की चेकिंग से पहले शहर में डग्गामारी कर रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें