फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जनवरी को काशी आएंगे सीएम: CNG Boat Rally का करेंगे शुभारंभ, नमो घाट से निकलेगी रैली, ये है पूरा कार्यक्रम

Wed, 18 Jan 2023 11:22 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नमो घाट पर 22 जनवरी को शाम तीन बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पेट्रोलियम मंत्री की ओर से नमोघाट से दशाश्वमेध घाट तक निकलने वाली बोट रेस के लिए तैयार नावों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के नमो घाट पर सीएनजी बोट रैली का आयोजन 22 जनवरी को किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीपपुरी भी शामिल होंगे। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से होने वाले आयोजन की थी काशी के रंग, ऊर्जा के संग रखी गई है। मुख्यमंत्री 22 जनवरी को रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन यहां से रवाना होंगे। 

विज्ञापन

नमो घाट पर 22 जनवरी को शाम तीन बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पेट्रोलियम मंत्री की ओर से नमोघाट से दशाश्वमेध घाट तक निकलने वाली बोट रेस के लिए तैयार नावों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसी दिन दशाश्वमेध घाट पर संध्या आरती, चेतसिंह घाट पर लेजर शो, नमो घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें