फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर तैयार, प्रधानमंत्री का इंतजार

Sun, 28 Jun 2015 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए शहर तैयार है। पीएम रविवार की दोपहर 3:10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रशासनिक अमले ने उनके आगमन की तैयारियाें को शनिवार की देर शाम अंतिम रूप दे दिया। बाबतपुर एयरपोर्ट से डीरेका और बीएचयू ट्रामा सेंटर तक फुलप्रूफ सिक्योरिटी के साथ सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। प्रशासन सबसे ज्यादा चिंतित मौसम के रुख को लेकर है। बादल बरसे तो प्रशासन की चुनौतियां बढ़ जाएंगी। डीरेका सभा स्थल पर बने पंडाल का आधा हिस्सा ही वाटर प्रूफ है।
विज्ञापन


इस पंडाल की क्षमता 15 से 20 हजार लोगों के बैठने की है। शनिवार को सुबह से रात तक कई राउंड में बाबतपुर, डीरेका और बीएचयू ट्रामा सेंटर में उच्चाधिकारियों की बैठकें हुईं। निरीक्षण का सिलसिला चला और जहां कहीं कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया गया। शुक्रवार की देर रात डीरेका सभास्थल के मंच के हैंगर के नट-बोल्ट ढीले पाए गए थे। इसके चलते मंच हिल रहा था। सुबह डीएम प्रांजल यादव ने उसे दुरुस्त कराया। सुबह से लेकर रात तक सड़कों की सफाई और चूने का छिड़काव कराया गया। प्रशासन के मुताबिक प्रधानमंत्री को डीरेका से बाबतपुर तक हेलीकाप्टर से ले जाने की योजना है। मौसम खराब हुआ तो डीरेका से ककरमत्ता फ्लाईओवर, लहरतारा, कैंट, चौकाघाट, पुलिस लाइन और शिवपुर से होते हुए बाबतपुर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें