फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाने में लगाई चौपाल, महिलाओं ने पूछे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक समिति व आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे महिला हिंसा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मिर्जामुराद थाना परिसर में चौपाल लगाई गई। चौपाल में थानाप्रभारी एस बी सिंह ने महिलाओं को अधिकार और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने मदद के लिए हेल्पलाइन लाइन नंबर 100, 181, 1090 का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इस दौरान महिलाओं ने जुआ और शराब की दुकान बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने थाना प्रभारी को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। एसआई कुंवर सिंह ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम समाज के लिए सकारात्मक बदलाव का संकेत है। इसके पूर्व सैकड़ों महिलाओं और लड़कियों ने लालपुर चट्टी से मिर्जामुराद थाने तक घरेलू महिला हिंसा, लैंगिक भेदभाव, यौन उत्पीड़न के खिलाफ रैली निकाली। प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने महिला हिंसा पर आधारित नुक्कड़ नाटक करके लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सोनी, अनीता पटेल, आशा राय, रामवचन, विनीता दुबे, पंचमुखी, रामबचन, सोनी आशा, सरोज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें