फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 5 से 15 साल तक के बच्चों को भी मिर्गी का खतरा, लग रहा है दिमागी झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में हर महीने आते हैं 5 से 15 साल वाले 80 बच्चे, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल, नींद पूरी न होना मुख्य वजह माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। कम उम्र वालों में भी मिर्गी का खतरा बढ़ता जा रहा है। बीएचयू अस्पताल में ऐसे 80 बच्चे हर महीने आ रहे हैं, जिनकी उम्र 5 से 15 साल है। इसमें भी 20 नये मरीज होते हैं। बच्चों में रुक-रुककर झटका आना, चलते चलते गिर जाने की समस्या मिल रही है। डॉक्टर के अनुसार, मोबाइल का अधिक प्रयोग, नींद पूरी न होना मुख्य वजह है। मिर्गी की बीमारी के प्रति जागरूकता को लेकर हर साल 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है। मिर्गी जैसी गंभीर बीमारी की जद में बच्चों के आने को लेकर केवल डॉक्टर ही नहीं बल्कि अभिभावकों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजय नाथ मिश्रा का कहना है कि मिर्गी के दौरे की वजह अनुवांशिक होने के साथ ही मस्तिष्क में संक्रमण सहित अन्य हो सकती ह। अस्पताल में वाराणसी के साथ ही मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर के साथ ही बिहार से मरीज आते हैं। हर महीने आने वाले बच्चों की जरूरी जांच, इलाज के साथ ही काउंसिलिंग भी की जाती है। प्रो. अभिषेक पाठक का कहना है कि बच्चों में इस तरह की समस्या की वजह ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप का इस्तेमाल करने के साथ ही संतुलित भोजन न करना है। इसका असर उनके दिमाग पर ज्यादा पड़ता है।
समय पर जांच कराना जरूरी, नहीं तो बढ़ जाएगी समस्या
प्रो. विजय नाथ मिश्रा का कहना है कि अगर 15 साल से क्रम उम्र वाले किसी बच्चे में झटके आने जैसी समस्या दिखे तो तत्काल जांच करानी चाहिए। पता चलता है कि दिमाग में कोई घाव तो नहीं है। समय पर इसका उपचार कराना भी जरूरी होता है। इसमें देरी से आगे चलकर समस्या बढ़ जाती हैं। ज्यादा देर करने पर ब्रेन टयूमर, ब्रेन इंफेक्शन होने की संभावना भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. आरएन चौरसिया अध्यक्ष, प्रो. अभिषेक बने सचिव
एपिलेप्सी यानी मिर्गी की बीमारी के बढ़ते खतरे को देख वाराणसी एपिलेप्सी एसोसिएशन का गठन किया गया है। एसोसिएशन में प्रो. आरएन चौरसिया अध्यक्ष और सचिव प्रो. अभिषेक पाठक को बनाया गया है। प्रो. विजय नाथ मिश्रा कोषाध्यक्ष, प्रो. दीपिका जोशी साइंटिफिक चेयरमैन, डॉ. वरुण और डॉ. आनंद कुमार संयुक्त सचिव बने हैं। एसोसिएशन की ओर से अगले एक सप्ताह तक मिर्गी जागरूकता को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम बीएचयू में कराए जाएंगे। इसमें जागरूकता शिविर, जांच शिविर आदि शामिल है।
यह लक्षण दिखे तो बच्चों को लेकर तुरंत जाएं अस्पताल
-बच्चों की आंखों का तेजी से फड़फड़ाना।
-अचानक गुमसुम सा हो जाना, फिर होश में आना
-नजर का तिरछा होना।
-हाथ-पैर के झटके के साथ गिर जाना।
-सुबह ब्रश करते समय ब्रश का गिर जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें