फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: यूपी के मुख्य सचिव ने किए बाबा के दर्शन, बोले- 'तिरुपति के तर्ज पर विश्वनाथ धाम में भी प्रसाद बने'

Mon, 30 Jan 2023 07:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुख्य सचिव करीब तीन बजे काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे इसके बाद वह गर्भगृह में जाकर बाबा का षोडशोपचार पूजन किया। पूजन के पश्चात मुख्य सचिव ने भवनों का निरीक्षण करते हुए गंगा घाट तक गए, जहां उन्होंने मां गंगा को प्रणाम किया।
विज्ञापन
यूपी के मुख्य सचिव ने किए बाबा के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा रविवार की दोपहर काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने दर्शन पूजन करने के पश्चात मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

मुख्य सचिव करीब तीन बजे काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे इसके बाद वह गर्भगृह में जाकर बाबा का षोडशोपचार पूजन किया। पूजन के पश्चात मुख्य सचिव ने भवनों का निरीक्षण करते हुए गंगा घाट तक गए, जहां उन्होंने मां गंगा को प्रणाम किया।  निरीक्षण के पश्चात मुख्य सचिव ने अधिकारियों संग एक बैठक की, जिसमें उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। बैठक में मंडलायुक्त श्री कौशल राज शर्मा ने मंदिर की व्यवस्था में के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि अधिकतर भवन भवनों का टेंडर हो चुका है जल्द ही धाम के सभी भवनों का उपयोग शुरू हो जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने आगामी महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव को जानकारी दी। मुख्य सचिव ने कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर के तर्ज पर विश्वनाथ धाम का भी एक अपना प्रसाद तैयार कराया जाए। उस प्रसाद का स्वाद उस प्रसाद की गुणवत्ता और उस प्रसाद को बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री भी प्रसाद परंपराओं से जुड़ी हो  इस पर मंडलायुक्त ने जल्द ही इस कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा।बैठक में जिलाधिकारी  एस राजा लिंगम, एडीजी वाराणसी जोन श्री राम कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें