फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुल्हन के बिना ही वापस लौटी बारात, दूल्हे के पिता को समधिन और समधी ने डंडों पीटा, क्या है मामला

Mon, 30 Jan 2023 07:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कपसेठी थाना के शिवदासपुर गांव निवासी जहूर नट ने अपने बेटे जहांगीर की शादी भदोही जिले की चौरी बाजार में तय की थी। लड़की पक्ष ने गरीबी का हवाला देकर लड़के पक्ष से बारातियों के स्वागत और अन्य खर्च के नाम पर 10 हजार रुपये लिए थे। तय समय पर बारात लड़की वाले के घर पहुंची तो लड़की के पिता ने जहूर नट को द्वारचार के पहले समधिन से बात करने के लिए जनवासा से अपने घर बुलाया।
विज्ञापन
Neemuch: दंबगों की धमकी के बाद पुलिस के साए में निकली दलित युवक की बारात - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कपसेठी क्षेत्र से भदोही गई बारात को बगैर दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। इसके साथ ही दूल्हे के पिता की होने वाली समधिन और समधी ने जमकर पिटाई की। घटना की क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा है।
विज्ञापन

कपसेठी थाना के शिवदासपुर गांव निवासी जहूर नट ने अपने बेटे जहांगीर की शादी भदोही जिले की चौरी बाजार में तय की थी। लड़की पक्ष ने गरीबी का हवाला देकर लड़के पक्ष से बारातियों के स्वागत और अन्य खर्च के नाम पर 10 हजार रुपये लिए थे। तय समय पर बारात लड़की वाले के घर पहुंची तो लड़की के पिता ने जहूर नट को द्वारचार के पहले समधिन से बात करने के लिए जनवासा से अपने घर बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा कि पहले से लाठी लेकर तैयार समधिन ने बिना कुछ कहे ही समधी की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। इसके कुछ देर बाद लड़की के पिता ने भी उसी डंडे से पीटना शुरू किया इसके बाद जहूर बिना शादी किए ही बारात लेकर भाग खड़ा हुआ। पीड़ित का कहना है कि हमसे रुपये ऐंठने के लिए लड़की पक्ष के लोगों ने शादी का ढोंग रचा था। वह इसी तरह की हरकत कई अन्य लोगों के साथ भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें