एक कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर की बेटी को तेजाब से जलाने की धमकी मिली है। युवती की शादी तय हो चुकी है। आरोप है कि जौनपुर जिले के चंदवक घुरदौड़ निवासी आयुष सिंह ने युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करके वायरल करने की धमकी दी। चीफ प्रॉक्टर की तहरीर पर शिवपुर थाने की पुलिस ने आयुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह है पूरा मामला
मीरापुर बसही अशोकपुरम कॉलोनी निवासी और एक कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर ने शिवपुर थाने की पुलिस को तहरीर दी। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले ही बेटी की सगाई की थी। शादी तय होने के बाद ही अनजान मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप के जरिये एडिट की हुई आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं। वीडियो भी साझा किया। साथ ही फोन करके धमकी दी। इससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। बातचीत के दौरान पता चला कि जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के घुरदौड़ निवासी आयुष सिंह रघुवंशी ने धमकी दी है।