पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में चंद्रशेखर ने लिखा है कि मम्मी और पापा मुझे अपने किए पर बहुत पछतावा है, हो सके तो मुझे माफ कर दीजिए। वहीं, अपनी प्रेमिका के बारे में भी लिखा है कि खुश रहो और सदा आपके साथ रहूंगा...आई लव यू। चंद्रशेखर के सुसाइड नोट को पुलिस ने परिजनों को भी दिखाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
नीम के पेड़ के पास पानी की बोतल और बैग भी पाया गया। बेटे का शव देखने के बाद पिता और अन्य परिजन बेसुध हो गए। दो भाई और दो बहनों में चंद्रशेखर दूसरे नंबर का था। इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय के अनुसार युवक ने सुसाइड किया है और उसके पास मिले सुसाइड नोट की भी जांच कराई गई।