फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में चंदौली नगर पंचायत अध्यक्ष के देवर की मौत

Wed, 16 Aug 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो
विज्ञापन
चंदौली नगर पंचायत अध्यक्ष के देवर की जान सेल्फी लेने के चक्कर में हो गई। वो बुधवार को मूसाखांड़ बांध पर दोस्तों संग घूमने गया था। शाम पांच बजे वह पानी के करीब सेल्फी ले रहा था तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन


चंदौली नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी यादव का देवर प्रवीण कुमार उर्फ शंकर (29) अपने दोस्तों के साथ  मूसाखांड़ बांध पर घूमने गया था। शाम पांच बजे वह पानी के करीब सेल्फी ले रहा था तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया।

युवक के डूबने की खबर सुनकर मौके पर एकत्र लोगों ने तलाश के बाद युवक को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए वाराणसी निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवीण इकलौता पुत्र था और दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। प्रवीण के एक साल का एक बच्चा है।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अधेड़ को मगरमच्छ ने बांध में घसीटकर मार डाला

- फोटो : demo
नौगढ़ क्षेत्र के लौवारी ग्राम पंचायत अंतर्गत गोड़टूटवा गांव निवासी कलपू यादव (58) बुधवार की सुबह चंद्रप्रभा बांध के किनार घूम रहा था। इसी बीच पैर फिसलने से वह पानी में चला गया।

वह तैरकर बाहर आता कि मगरमच्छ हमला करके घसीट ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर डीएफओ काशी वन्य जीव प्रभाग के निदेश पर वन क्षेत्राधिकारी चकिया ताराशंकर यादव ने नाव के सहारे कलपू का शव बाहर निकाला। डीएफओ गोपाल ओझा ने मृतक के परिवार वालों को 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें