सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए पर्चा भरने जाता प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के दिन भारी गहमागहमी रही। अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों पर 95 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शिवानंद पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर सात, कनिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के दो पर 13 और 10 वर्ष से कम के दो पद पर 11 प्रत्याशी हैं।
वहीं महामंत्री पर 11, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर छह, पुस्तकालय पर तीन, प्रकाशन पर दो, कोषाध्यक्ष पर पांच, आय व्यय निरीक्षक पर दो, प्रबंध समिति 15 वर्ष से ऊपर वकालत पर आठ और 15 वर्ष से कम वकालत पर सर्वाधिक 21 प्रत्याशी हैं।
पर्चे की जांच 11, और 12 को, 13 को नाम वापसी और 23 को सुबह 10 से 4 मतदान और 24 को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। चुनाव कार्यक्रम में एल्डर्स कमेटी के सदस्य सुरेश श्रीवास्तव, बच्चन सिंह, मुजहिरुल हक, जेपी सिंह और कर्मचारियों ने सहभागिता की।