फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वे के लिए बनारस आएगी केंद्र की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण की परीक्षा प्रारंभ हो गई है। अब तक हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के लिए होली के बाद नई दिल्ली से तकनीकी टीम बनारस आ रही है। नगर निगम भी तैयारियों में जुटा हुआ और उस पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव है। इसमें सर्वाधिक परेशानी वाटर प्लस-प्लस अंक को लेकर है, इसमें पानी की बर्बादी रोकने, जल संचयन के साथ ही सीवेज के पानी का री-यूज पर अंक मिलते हैं। इस प्रश्न को हल करने में नगर निगम प्रशासन के माथे पर बल पड़ गया है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैकिंग के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। बेहतर अंक पाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई निरीक्षकों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर केंद्र की एक टीम इसी महीने वाराणसी का दौरा करने वाली है। उम्मीद है कि यह टीम अगले सप्ताह आएगी और 31 मार्च तक यहां रुककर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे करेगी। पूर्व में सभी मानकों पर लगभग तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
गंगा टाउन के लिए स्वच्छता का सर्वेक्षण
गंगा किनारे महाश्मशान मणिकर्णिका पर मसाने की होली खेली जा रही थी, वहीं गंगा टाउन के लिए स्वच्छता का सर्वेक्षण हो रहा था। दिल्ली से आई सर्वे टीम ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में गंगा व किनारों के लिए किए स्वच्छता के प्रयास का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। नगर निगम प्रशासन को बिना बताए सर्वे टीम ने सीधे जनता से संवाद किया। दो दिवसीय दौरे पर सर्वे टीम ने गंगा जल की निर्मलता, घाटों व किनारे के मोहल्लों की स्वच्छता पर अपना ध्यान कें द्रित किया। साथ में नदी व किनारे की स्वच्छता को लेकर जन-जागरूकता का आकलन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें