आईजी रेंज ने साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
आईजी के. सत्यनारायणा ने बुधवार को सारनाथ स्थित साइबर थाने में लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी अपरिचित से लेनदेन न करें और अपने बैंक संबंधी विवरण साझा नहीं करें। गूगल पर सर्च किये गये कस्टमर केयर नंबर का इस्तेमाल न करें, इसमें धोखा हो सकता है।
रुपये प्राप्त करने संबंधी आए किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। न ही कोई बटन दबाएं। किसी भी समस्या के होने पर बैंक, ई- वॉलेट या अन्य संबंधित की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाकर कस्टमर केयर नंबर या ईमेल आदि का प्राप्त करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 या 112 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। नजदीकी थाने जाकर साइबर हेल्प डेस्क या साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं। ब्यूरो