फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: भाजपा विधायक और उनके बेटे सहित 18 पर केस दर्ज, ये लगा है आरोप

Tue, 23 Oct 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह व उनके पुत्र विद्याभूषण समेत 18 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 बैरिया तिराहे पर शनिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को बैरिया विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह, उनके पुत्र विद्याभूषण सिंह, भाई परशुराम सिंह व भतीजे चंद्रभूषण सिंह सहित 18 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद सोनबरसा गांव व बैरिया कस्बे में तनाव है, सुरक्षा के मद्देनजर वहां पीएसी तैनात कर दी गई है।

सोनबरसा निवासी पुनकली देवी पत्नी देवनाथ उपाध्याय ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 20 अक्तूबर की शाम वह अपने पुत्र प्रशांत के साथ बैरिया बाजार जा रही थी कि तभी डॉक बंगले में पहुंचे बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की साजिश पर उसके पुत्र विद्याभूषण सिंह एवं पंकज उपाध्याय ने बैरिया तिराहे पर प्रशांत पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


विधायक के भाई परशुराम सिंह, भतीजे चंद्रभूषण सिंह, रामपलट सिंह, पंचा सिंह, रितेश उपाध्याय ने पिस्टल से गोली चलाई पर प्रशांत बाल-बाल बच गया, इस पर रामनाथ उपाध्याय, हरेराम उपाध्याय, अतुल उपाध्याय, रंजन उपाध्याय, राजेंद्र उपाध्याय, अनुज उपाध्याय, त्रिभुवन उपाध्याय, बासदेव उपाध्याय, त्रिलोकी उपाध्याय, बजरंगी सिंह, संजय कुंवर ईट-पत्थर से हमला बोल दिया। बुरी तरह घायल प्रशांत का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने रखा अपना पक्ष

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह
मालूम हो कि 20 अक्टूबर की शाम बैरिया तिराहे पर मारपीट व हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने पंकज उपाध्याय की तहरीर पर प्रशांत उपाध्याय समेत 14 नामजद के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया था। मामले में एक आरोपी पंकज उपाध्याय के पिता रामनाथ उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि  बैरिया तिराहे पर शनिवार की शाम दो पक्षों में मारपीट में सोनबरसा के प्रशांत उपाध्याय की मां की तहरीर पर विधायक सहित 18 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष के पंकज उपाध्याय की तहरीर पर पहले ही 14 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है।

मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी, दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि  मुझे बदनाम करने के लिए साजिश के तहत मुकदमा लिखवाया गया है। कुछ सांसद हमारे खिलाफ साजिश में लगे हुए हैं। समय आने पर उनका जवाब दिया जाएगा। मुझे बलिया के डीएम व एसपी पर पूरा भरोसा है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मामले की जांच होगी और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें