आरोपी श्रीमन नारायण शुक्ल और सूरज दूबे गिरफ्तार हुए तो पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे। दोनों का कहना था कि उनका भविष्य चौपट हो जाएगा। दोनों ने पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़ कर कहा कि उन्हें छोड़ दिया जाए और अब आगे उनसे ऐसी गलती नहीं होगी। हालांकि दोनों की करतूत के आगे उनके रोने और गिड़गिड़ाने का कोई असर पुलिस पर नहीं पड़ा।
चीफ प्रॉक्टर ने संकाय प्रमुख से मांगी रिपोर्ट
संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के दो छात्रों की गिरफ्तारी के मामले में डीन से बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिव प्रकाश सिंह ने रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, छात्रों पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि संकाय प्रमुख की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
5 लोगों को पहले भी बना चुके थे निशाना, नहीं आई शिकायत
दोनों आरोपियों ने बताया कि डेटिंग एप की मदद से डॉक्टर से पहले उनका गिरोह पांच और लोगों को इसी तरह से हॉस्टल बुलाकर निशाना बना चुका था। पांचों से उन्होंने तगड़ी रकम ऐंठी थी। शर्म और वीडियो वायरल होने के डर से कोई भी पीड़ित पुलिस के पास ही नहीं गया। पहली बार डॉक्टर की वजह से उनकी करतूत का भंडा फूटा।