फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में रेलवे ट्रैक काटने वाले सिरफिरे आशिक के खिलाफ बलिया में केस दर्ज

Thu, 02 Jan 2020 10:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
मऊ के रतनपुर में रेलवे ट्रैक को काट धमकी भरा पत्र चस्पा किया गया है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक पर अंततः गुरुवार की शाम को पुलिस ने लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस प्रेमिका के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। हालांकि घटना एक पखवारे पूर्व की है लेकिन परिजनों ने सामाजिक लोक लाज के कारण थाने में तहरीर नहीं दी थी। बलिया मऊ रेलवे ट्रैक के काटे जाने पर मामला प्रकाश में आया है। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज की है।

विज्ञापन


बलिया मऊ रेलवे लाइन पर ट्रैक के काटे जाने के बाद ट्रैक पर मिले पत्र के आधार पर प्रेमिका की तलाश में पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि प्रेमिका एक पखवारा पहले से ही घर से गायब है। लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। गुरुवार की सुबह जब ट्रैक पर मिले पत्र की बलिया व मऊ पुलिस की संयुक्त रुप से जांच की तो प्रेमी द्वारा प्रेमिका को भगाए जाने की बात का खुलासा हुआ। तब पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।

खोजने में जुटी रही पुलिस

बलिया-मऊ रेलवे ट्रैक को मऊ जनपद के मुबारकपुर में काटे जाने पर सिरफिरे युवक की तलाश में बृहस्पतिवार को दो जिलों की पुलिस फोर्स पूरे दिन दौड़ती रही। उसकी पहचान और धर पकड़ के लिए दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षक अपनी-अपनी पूरी टीम लेकर स्थानीय थाने पर घंटों जमे रहे। ट्रैक के पास धमकी भरे मिले एक पत्र को आधार मानकर पुलिस की टीम दौड़ती रही। लेकिन न सिरफिरा युवक ही मिला न उसकी प्रेमिका। इस दौरान लगभग आधे दर्जन लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ भी की गई।

Trending Videos
विज्ञापन

railway track mau - फोटो : railway track mau

बलिया मऊ रेल खंड पर मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर पुलिया के पास रेलवे ट्रैक दो इंच तक कटा हुआ था। सुबह गांव के लोग जब उधर गए तो ट्रैक को कटा हुआ देखा। ट्रैक कटने के बाद भी कई ट्रेनें ट्रैक पर गुजर चुकी थी।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना गैंगमैन सहित रतनपुरा रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को दी। सूचना से रेलवे विभाग सहित मऊ पुलिस सक्रिय हुई। मऊ पुलिस अधीक्षक व रेलवे के अधिकारी अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। वहां पर मिले एक पंफ्लेट के आधार पुलिस व रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि किसी सिरफिरे का काम है।

पंफ्लेट पर लिखी गई बात के बारे में अधिकारियों ने बताया कि बलिया जनपद के नगरा थाने के एक गांव की लड़की से शादी कराने की बात लिखी हुई है। साथ ही यह धमकी भी है कि उससे शादी न कराने पर रेलवे ट्रैक काटने से भी बड़े हादसे को तैयार रहें। उस पत्र को आधार मानकर मऊ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य व बलिया पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ अपनी पूरी टीम लेकर नगरा थाने पर गुरुवार की सुबह आ धमके।

पुलिस पत्र से जुड़े लोगों को बुलाकर सिरफिरे की तलाश में जुटी रही। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। हालांकि पुलिस नगरा थाना के दो गांव को घंटो खंगालती रही। एएसपी संजय कुमार को जिम्मेदारी सौंप दोनों पुलिस अधीक्षक वापस जिला मुख्यालय लौट गए। सिरफिरे की खोज देर शाम तक होती रही। बलिया व मऊ पुलिस अधीक्षक के अलावा दोनों जिले के एडिशनल एसपी, स्वॉट टीम व सीओ सहित पूरी टीम सिरफिरे व उसकी प्रेमिका की सुरागकशी में लगी रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें