मिर्जामुराद पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में शुक्रवार की देर रात मिर्जामुराद पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव निवासी पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कपसेठी थाना क्षेत्र के सकलपुर निवासिनी एक महिला ने आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।
विज्ञापन
उसकी नाबालिक बेटी सितम्बर माह 2024 में अपने ननिहाल चित्रसेनपुर गांव आई थी स्नान करते समय उक्त गांव निवासी दिनेश उर्फ़ बखेडू व कृष्ण कुमार ने नाबालिक पुत्री का वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देकर दोनों युवको ने कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर दोनों युवको द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई।
महिला जब मायके शिकायत लेकर चित्रसेनपुर पहुंची तो आरोपी दिनेश उर्फ बखेडू व कृष्ण कुमार, मुस्कान,जयश्री व सुखना देवी के साथ मिलकर मारे पिटे व जान से मारने की धमकी देकर भगा दिए।महिला का आरोप है कि बीती 7 जनवरी को मिर्जामुराद थाने पर तहरीर दिया लेकिन पुलिस जांच के नाम पर आज कल करती रही।
विज्ञापन
उच्चाधिकरियो के शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने शुक्रवार की रात पांचो आरोपियों के खिलाफ धारा 70(2), 77, 115(2), 352, 351(2), 61(2), 191(2) व 5g/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के तलाश में जुट गई।
भुक्त भोगी महिला का आरोप है की शुक्रवार को भी थाने के एक दरोगा द्वारा बार बार जबरिया सुलह का दबाव बनाया जा रहा था ।जब उच्चाधिकारी को फोन पर शिकायत की तब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया।