फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दो क्रशर मालिक समेत 16 के खिलाफ केस, चेकिंग के दौरान कई वाहनों का चालान

Sat, 01 Feb 2020 10:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
क्रशर प्लांट
विज्ञापन

सोनभद्र जिले में शुक्रवार की रात ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन की तरफ से अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया। सदर कोतवाली पुलिस ने खान विभाग के सर्वेक्षक जीके दत्ता की तहरीर पर दो क्रशर संचालक समेत 16 लोगों के खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 24 घंटों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 26 वाहनों का चालान किया गया।

विज्ञापन

 

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सदर, दुद्धी, घोरावल एसडीएम और खान अधिकारी को अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों को सीज करते हुए वाहन स्वामियों, चालकों एवं अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जांच करने को कहा है। जिन क्रशर प्लांटों से ओवरलोड गिट्टी या खदानों से बालू लोड किया गया होगा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश भी दिया है।

इस बीच शुक्रवार की रात सदर कोतवाली और चोपन थाना क्षेत्र में खान अधिकारी, सदर सीओ, यातायात प्रभारी समेत अन्य ने वाहनों की जांच की। इस दौरान टीम ने बिना परमिट के परिवहन करते 7 वाहनों को पकड़ कर सीज करते हुए मोटर मालिकों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


अधिकारियों को देख कर कई ट्रकों को खड़ा कर चालक फरार हो गए। सदर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि सर्वेक्षक जीके दत्ता की तहरीर पर मां थामा देवी स्टोन प्रोडक्ट के संचालक, बालाजी क्रशर प्लांट के संचालक समेत 16 के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें