फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Wed, 29 Jun 2022 11:26 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के  नेहिया गांव के समीप मंगलवार की रात कार सवारों ने यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के ऊपर फायरिंग की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर थाना के नेहिया गांव के समीप मंगलवार की रात कार सवारों ने यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के ऊपर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग करते हुए किसी तरह छात्र नेता घर पहुंचा और डायल-112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

विज्ञापन


सिंधोरा थाना अंतर्गत ओदार गांव निवासी यूपी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ब्रह्मजीत सिंह उर्फ गुड्डू शाम को अपने घर से बाइक से चोलापुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में अपने रिश्तेदार के यहां जन्मदिन पार्टी में गया था।

देर रात लौटते समय बाबतपुर मोहाव मार्ग पर नेहिया गांव स्थित एक भट्ठे के पास उनकी बाइक को ओवर टेक कर कार सवार चार युवकों ने फायरिंग की। पूर्व अध्यक्ष भी अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करते हुए जान बचाकर घर पहुंचा। चोलापुर थाना प्रभारी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें