फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से लापता हुआ सराफा कारोबारी मध्यप्रदेश से बरामद, व्यापार में घाटा और कर्जदारों से था परेशान

Mon, 07 Dec 2020 11:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सराफा कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महानगरी कोविड स्पेशल ट्रेन में सफर के दौरान लापता वाराणसी के सराफा कारोबारी रवि सोनी(30) को कैंट जीआरपी ने सोमवार की सुबह मध्यप्रदेश के रीवा से सकुशल बरामद कर लिया। एक दिसंबर को मुंबई स्टेशन से महानगरी ट्रेन में सवार होकर बनारस के लिए रवाना हुए सराफा कारोबारी के स्टेशन नहीं पहुंचने पर परिजनों ने 3 दिसंबर को जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

जीआरपी की पूछताछ में मैदागिन, कोतवाली क्षेत्र के निवासी सराफ रवि सोनी ने बताया कि कोरोना काल में व्यापार में घाटा और लगातार कर्जदारों के बढ़ते दबाव से परेशान होकर गायब हो गया था। जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सराफ रवि सोनी की खोजबीन में पुलिस लगी हुई थी।


मोबाइल की लोकेशन लगातार बदल रहा था। छिवकी, प्रयागराज और फिर दो दिन से मध्यप्रदेश में लोकेशन मिलने पर टीम ने रीवा में डेरा डाल दिया था। सुबह एक होटल से सराफ को बरामद कर लिया गया। दोपहर में परिजनों को सौंप दिया जाएगा। कोरोना काल के दौरान व्यापार में घाटे से परेशान होकर लापता हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें