फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमंडी में बंद रही दुकानें, शिव सैनिकों ने किया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हर साल की तरह इस वर्ष भी दह दिसंबर यानी रविवार को दालमंडी क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं, जबकि रविवार को भी दालमंडी क्षेत्र की दुकानें खुली रहती थी। दिन भर दालमंडी, नई सड़क, हड़हा और बेनिया क्षेत्र में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। उधर, वरुणा पार क्षेत्र में शिव सैनिकों ने हवन कर शौर्य दिवस मनाया। सुरक्षा के मद्देनजर कैंट और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सुबह और शाम के समय चेकिंग अभियान चलाया। सर्कुलेटिंग एरिया में खड़े वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही यात्रियों के सामान और पार्सल भी चेक किए गए। इसके अलावा शाम के समय एसएसपी अमित पाठक और एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने फोर्स के साथ शहर के अलग-अलग इलाकों में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें