फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग के खिलाफ बेनियाबाग में चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जैसे ही तारीखों का ऐलान होगा वैसे ही शहर में अवैध होर्डिंग के खिलाफ जोरशोर से अभियान चलाया जाएगा। इसे ध्यान में रखकर नगर निगम की ओर से रूटीन में अभियान चलाया जा रहा है। बेनियाबाग क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग जब्त कर ली गई।
विज्ञापन

शहर में नियमों को ताक पर रखकर होर्डिंग व विज्ञापन लगाने का काम जारी है। जनहित के साथ खिलवाड़ कर रहे होर्डिंग से नगर निगम को राजस्व के रूप में एक रुपये भी नहीं मिलता। इनके चलते आए दिन नगर निगम को मशक्कत करनी पड़ती है। शहर में सभी प्रकार के विज्ञापन होर्डिंग, यूनिपोलों, पार्कों में लगाए गए विज्ञापनों, रोटेटरों आदि जिनका विज्ञापन शुल्क और कर निगम कोष में जमा न कराया गया हो उनके खिलाफ नगर निगम की ओर से प्रवर्तन दल द्वारा वृहत अभियान चलाकर हटाने का निर्देश दिए हैं।
शहर की खूबसूरती में बने दाग
शहर में जो होर्डिंग अवैध रूप से लगाए गए हैं, उसमें अस्पताल, कोचिंग संस्थान, दुकान, वर्क फ्राम होम सहित ढेर सारे विज्ञापनों की श्रेणियां शामिल हैं। सौ से अधिक अवैध होर्डिंग शहर की खूबसूरती पर दाग बने हैं। कचहरी लेकर कैंट रेलवे स्टेशन, मैदागिन, चौक, गिरजाघर, लंका, मालवीय मार्केट, गोदौलिया सहित कई जगहों पर होर्डिंग की भरमार है।
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग से किसी प्रकार की आय नहीं होती है। इनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे कबाड़ के रूप में आय होती है। जिसे जब्त करने के बाद कबाड़ में बेचा जाता है।
विज्ञापन

- पीके द्विवेदी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें