फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के लिए कतार, हर कोई लाचार

Wed, 30 Nov 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पैसा निकालने के लिए एटीएम पर खड़े लोग।
विज्ञापन
बैंकों और एटीएम में पैसा जमा करने और निकालने वालों की भीड़ मंगलवार को भी लगी रही। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बैंकों में कैश की किल्लत अब भी बरकरार है। नए 500 के नोट आने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। मंगलवार को कई एटीएम दोपहर बाद खाली हो गए थे। अब तक मात्र 40 प्रतिशत एटीएम ही काम कर रहे हैं जबकि अब भी 60 प्रतिशत एटीएम काम नहीं कर रहे है।
विज्ञापन



 बैंकों में इन दिनों 500 और 1000  के नोट जमा करने वालों और निकालने वालों की भीड़ एटीएम पर हो रही है। लंका, भेलूपुर, सिगरा, महमूरगंज, कचहरी, पांडेयपुर, सारनाथ, मंडुवाडीह आदि इलाकों के बैंकों में पैसा जमा करने वालों तो इन इलाकों के अधिकांश एटीएम पर पैसा निकालने वालों की भीड़ लगी रही। कई बैंकों में कटे फटे नोट को लेकर उपभोक्ताओं से किचकिच भी हुई। आराजीलाइन जक्खिनी की यूबीआई शाखा में धीमी गति से लेनदेन पर ग्रामीणों ने हल्ला मचाया। लोहता क्षेत्र के बैंकों में बैंककर्मियों से खाताधारकों से कहासुनी भी हुई।


ग्रामीण क्षेत्र की एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में पांच सौ नए नोट नहीं आए हैं।  उधर, चोलापुर ब्लाक के नियारडीह ए बेला स्थित काशी संयुक्त गोमती ग्रामीण बैंक में कैश का वितरण तीन दिन से नहीं हो रहा है। खाद-बीज की समस्या से जूझ रहे किसानों को घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। चौबेपुर स्थित बैंक शाखाओं में बुआई व शादी विवाह का मौका होने के कारण धन निकासी के लिए भीड़ लग रही है। रामनगर, पड़ाव, सूजाबाद के बैंकों में कैश की कमी बनी रही। मंगलवार को जगतपुर में एसबीआई और यूको बैंक का एटीएम बंद रहा। एसबीआई के प्रबंधक देवेश कुमार ने बताया कि नकदी की कमी से दिक्कत हो रही है। दूरदराज से खरीदारी करने आए लोग एटीएम पर नकदी निकासी के लिए कतार लगाए थे मगर पैसे नहीं निकलने पर मायूस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें