सूचना मिलते ही एसीपी कोतवाली अमित पांडेय लंका, रामनगर और आदमपुर थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और रवाना हो गए।
घाट पर कार्यक्रम, पुलिस को नहीं थी जानकारी
सूजाबाद के समाधि स्थल घाट पर निषाद पार्टी का कार्यक्रम था, लेकिन इसकी जानकारी रामनगर पुलिस को नहीं थी। एलआईयू को भी कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी।
गलतफहमी में आश्रम के दरवाजे से अंदर चले गए मंत्री
गलतफहमी में मंत्री आश्रम के दरवाजे से अंदर चले गए। दरवाजा खोलने को लेकर समर्थकों और आश्रम कर्मचारियों में नोकझोंक हो गई। बाद में मामला शांत हो गया। किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। - भरत उपाध्याय, थाना प्रभारी, रामनगर