चांदपुर औद्योगिक इलाके में पक्के निर्माण तोड़े गए। साथ ही 60 गुमटियां हटवाई गईं। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के आगे किसी की नहीं चली।
वाराणसी जिले के चांदपुर औद्योगिक इलाके में मंगलवार को अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम, पुलिस, प्रशासन, उद्योग विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में 60 गुमटियां हटवाई गईं। साथ ही जेसीबी से पक्के अवैध निर्माण तोड़े गए।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के आगे किसी की नहीं चली। उद्योग विभाग ने अवगत कराया था कि सड़कों के किनारे गुमटियां रखने से क्षेत्र में आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। नगर निगम की टीम ने निरीक्षण किया था। यह अभियान माण्डवी जोन के जोनल अधिकारी इंद्र विजय के नेतृत्व में किया गया।