महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। छात्र नेताओं के हंगामे के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसिलिंग की प्रक्रिया स्थगित तो कर दी है, लेकि न अब नई तिथि का एलान करने से पहले हर पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय में काउंसिलिंग के पहले ही दिन छा त्रनेताओं ने प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद बीएससी काउंसिलिंग में डाटा लीक होने का आरोप लगाकर उसे स्थगित करने का दबाव बनाया। मंगलवार को दिन भर विश्वविद्यालय में स्नातक की काउंसिलिंग की नई तिथि को लेकर मंथन चलता रहा।
कुलपति ने व्यवस्था से जुड़े लोगों के साथ बातचीत भी की, लेकिन देर शाम तक कोई फैसला नहीं हो सका। कुलपति प्रो. एके त्यागी का कहना है कि छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए इस बार पहले से चल रही व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिस तरह से छात्रनेता हंगामा कर रहे हैं, वह ठीक नहीं है।