बसपा महासचिव ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर में प्राचीन मंदिरों को तोड़ा गया। 15 धार्मिक यात्राओं को जोड़ने वाली परिक्रमाओं को बंद कर दिया गया। गंगा की बात करने वाले अर्धचंद्राकार गंगा में नहर बना रहे, ताकि पूंजीपतियों के क्रूज और बोट गंगा किनारे खड़े हो। आरोप लगाया कि विश्वनाथ ट्रस्ट को खत्म करते हुए इसकी कमान सरकार ने यहां के कमिश्नर को सौंपी है। ट्रस्ट में 90 करोड़ रुपये थे, और वह पैसे कहां है, यह कोई पूछने वाला नहीं है। लंका थाने में प्राण प्रतिष्ठित शिवलिंग रखा गया है।
दर्शन-पूजन के दौरान अंध विद्यालय के छात्रों से मिले
बसपा महासचिव ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, दुर्गाकुंड और कालभैरव में सपरिवार दर्शन-पूजन किया। दुर्गा मंदिर दर्शन करने पहुंचे बसपा महासचिव ने श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय खोलने की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों से मिले। कहा कि इस समस्या के लिए प्रशासन से बात की जाएगी।