फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने स्कूलों का किया निरीक्षण, सीएम का नाम नहीं बता पाए बच्चे, तो हेडमास्टर को नोटिस

Sun, 14 Jul 2019 01:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने शनिवार को जिले के 6 प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। एक स्कूल में बच्चे सूबे के सीएम का नाम नहीं बता सके। इसके बाद उन्होंने वहां के प्रभारी हेडमास्टर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। अन्य पांच स्कूलों में शिक्षक मौजूद रहे लेकिन बच्चों की संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


बीएसए अमित कुमार सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगापुर पहुचे। यहां सभी शिक्षक उपस्थित रहे लेकिन बच्चे प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम नहीं बता सके। शैक्षिक स्थिति ठीक ना होने पर प्रभारी हेडमास्टर सुशीला देवी को नोटिस जारी किया।

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय माधोसिंह में पहुचे। यहां शिक्षक उपस्थित रहे लेकिन तीसरी कक्षा के छात्र पहाड़ा नहीं पढ़ सके। सभी शिक्षकों को सख्त हिदायत देते हुए सुधार करने के लिए कहा। इसके बाद वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में पहुंचे। यहां शिक्षक और अनुदेशक मौजूद रहे लेकिन खेल सामग्री कम खरीदी गई थी। पठन पाठन भी बेहतर नहीं मिला।
विज्ञापन


10 बजकर 50 मिनट पर कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज और 11 बजकर 6 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर पहुंचे। दोनों स्कूलों में पठन पाठन में सुधार का निर्देश दिया। 12 बजकर 10 मिनट पर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालानगर पहुंचे।

विज्ञापन

बीएसए ने सभी स्कूलों में ड्रेस वितरण, जूता-मोजा वितरण निशुल्क किताब वितरण विद्युतीकरण समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा। शिक्षकों को सख्त हिदायत देते हुआ कहा कि बच्चों की संख्या बढ़ाएं, साथ ही पढ़ाई बेहतर करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें