हरपालपुर से गिरफ्तार तौफीक ने बताया कि उसकी पत्नी शहनाज से जब भी उसकी भाभी का झगड़ा होता था तो वह निसंतान होने का ताना मारते हुए हमें नामर्द कहती थी। उसे यह बुरा लगता था। सोमवार की शाम झगड़ा हुआ और भाभी ने वही नामर्द वाली बात दुहराई तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर तलवार निकाल कर बाहर लाया और भाभी के सिर पर वार कर दिया।
इसके बाद तलवार अपने जनरल स्टोर में छुपा कर भाग निकला। हरपालपुर से वह कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में था लेकिन मुखबिरों की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तौफीक को गिरफ्तार करने वाली टीम में लोहता थाने के दरोगा राजेश सिंह व अक्षय सिंह और सिपाही दिवाकर गुप्ता, शंकर राम व अरुण पाल की टीम शामिल रही।