फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में खौफनाक वारदात: जेठ ने भाई की पत्नी के सिर पर हथौड़ा से वार कर की हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद

Wed, 09 Jul 2025 12:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जेठ ने अपने भाई की पत्नी के सिर पर वार कर हत्या कर दी। मामले में आरोपी जेठ को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमीनी गांव में मंगलवार सुबह जेठ उदयनाथ ने भाई की पत्नी अनीता प्रजापति (32) की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी जेठ को घटनास्थल से गिरफ्तार किया। मकान में निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट-बालू मसाला उठाने के विवाद को लेकर जेठ ने वार किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
हुबलाल प्रजापति राजगीर मिस्त्री है। सुबह वह घर के अंदर की दीवार का प्लास्टर कर रहा था। हुबलाल के काम में पत्नी अनीता भी हाथ बंटा रही थी। इस बीच हुबलाल ने पत्नी से कहा कि बड़े भाई उदयनाथ बाहर होंगे, उनसे सीमेंट-बालू का मसाला देने के लिए बोलो। अनीता ने जेठ से मसाला लाने के लिए कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर घर के बाहर रखे हथौड़े से उदयनाथ ने अनीता के सिर पर वार कर दिया। 

लहूलुहान अनीता को लेकर परिजन पहले एक निजी अस्पताल गए, जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। अपराह्न तीन बजे अनीता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किसी ने अनीता के परिजनों को भी सूचना दे दी। परिजनों ने पति और बड़े भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन


एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने हथौड़े को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी उदयनाथ की मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। दो वर्ष पूर्व मानसिक चिकित्सालय में भर्ती था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें