फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बुजुर्ग के शव को लेकर GRP और सारनाथ पुलिस में सीमा विवाद, उच्चाधिकारियों ने सुलझाया मामला

Wed, 13 Mar 2024 10:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News:  इस मामले को लेकर वाराणसी के उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद सारनाथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बिहार के गया शेरघाटी निवासी सिधेश्वर (70) ढाई दशक से स्टेशन के आसपास रहकर जीवन गुजारते थे। अचानक सुबह उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सारनाथ थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सारनाथ स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बुधवार को बुजुर्ग की मौत हो गई। जीआरपी और सारनाथ पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और शव काफी देर तक पड़ा रहा। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद सारनाथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


बिहार के गया शेरघाटी निवासी सिधेश्वर (70) ढाई दशक से स्टेशन के आसपास रहकर जीवन गुजारते थे। अचानक सुबह उनकी मौत हो गई। शव की सूचना स्टेशन अधीक्षक अजय नारायण पांडेय ने जीआरपी वाराणसी सिटी को दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी के उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव ने बताया कि स्टेशन के पीछे रेल परिसर का सर्कुलेटिंग एरिया सिविल पुलिस के जिम्मे है। उधर, सारनाथ पुलिस का कहना था कि रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया जीआरपी के जिम्मे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें