Varanasi News: रामनगर के सूजाबाद वार्ड में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। खबर सुनते ही माता-पिता में कोहराम मच गया। सुबह से लकी से फोन पर बातचीत नहीं होने पर अनीश ने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसी किसी तरह घर में दाखिल हुए तो उन्हें लकी का शव लटका मिला। उन्होंने तुरंत अनीश और पुलिस को सूचना दी।
रामनगर के सूजाबाद वार्ड में बुधवार को युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पंखे की कुंडी में चादर के सहारे फंदे पर लटके शव को पुलिस ने उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना पर झारखंड से युवक के माता-पिता भी रवाना हो गए।
विज्ञापन
बंधा रोड स्थित काली माता मंदिर निवासी अनीश साहनी सिंचाई विभाग में चौकीदार है। उनका बेटा लकी साहनी (20) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। अनीश और उनकी पत्नी पुष्पा देवी झारखंड में रिश्तेदार पास गए थे। घर में सिर्फ लकी था। सुबह से लकी से फोन पर बातचीत नहीं होने पर अनीश ने पड़ोसियों को सूचना दी।
पड़ोसी किसी तरह घर में दाखिल हुए तो उन्हें लकी का शव लटका मिला। उन्होंने तुरंत अनीश और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। खुदकुशी के वजहों की छानबीन की जा रही है।