फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : खंड विकास अधिकारी ने सांसद आदर्श गांव में आवास का सच जाना, जमीनी जांच कर तेजी लाने का निर्देश

Sun, 29 Dec 2024 09:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

आदर्श ग्राम परमपुर में खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया और आवासों का निरीक्षण किया और आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
सांसद आदर्श ग्राम में व्यवस्था देखते अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम परमपुर में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने सीएसआर के अंतर्गत मिले हुए आवासों का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी लाभार्थियों को आवास निर्माण तेज़ी से कराते हुए पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत परमपुर में सीएसआर योजना के अंतर्गत कुल 25 आवासों का निर्माण प्रस्तावित है जिसमें से 22 आवास निर्माणाधीन पाए गए शेष आवासों को भी जल्द शुरू करने हेतु मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान एवं सचिव को को निर्देशित किया।

इसके उपरांत परमपुर में संचालित अस्थाई गोवंश आश्रय  स्थल का भी निरीक्षण किया जहां मौके पर कुल 52 पशु पाए गए। पशुओं के लिए ठंड से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था तथा अलाव की भी व्यवस्था पायी गयी  और गोवंश आश्रय स्थल के केयरटेकर को साफ सफाई हेतु निर्देशित किया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें