फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : आने वाला है साल 2025, काशी में उमड़ा आस्था का समंदर, गंगा आरती में पहुंचे तीन लाख से ज्यादा भक्त

Sun, 29 Dec 2024 09:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

साल के आखिरी रविवार को वाराणसी में भक्ती का सैलाब उमड़ा। सड़क से लेकर घाट तक धार्मिक पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी।
 
विज्ञापन
सड़क से लेकर घाट तक भक्ती का समंदर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल की शुरूआत बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ। काशी में इन दिनों धार्मिक पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है हर ओर भक्तों की भीड़ है। रविवार का दिन काशी मे यातायात के लिए चैलेंज भरा रहा। गोदौलिया क्षेत्र में लंबा जाम लगा और पुलिस व्यवस्था को पटरी पर लाते दिखाई दी। गंगा आरती में पैर रखने की जगह नहीं बची और पूरा दशाश्वमेध घाट भक्तों से भरा हुआ दिखाई देने लगा।

विज्ञापन


सड़क का हाल
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का जत्था काशी पहुंचने लगा है। नए साल की शुरूआत बाबा भक्ति के साथ करने की योजना बनाकर भक्त यहां पहुंच रहे हैं लिहाजा सड़क पर जाम का हाल पैदा हो जा रहा है। गोदौलिया गिरजाघर मार्ग पर आने जाने वाले जाम की समस्या से जूझते हुए दिखाई दिए। हर ओर जबरदस्त भीड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा आरती में भीड़ बढ़ी
वैसे तो विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में पूरे साल भारी भीड़ होती है लेकिन इन दिनों हाल कुछ ज्यादा अलग है। साल का आखिरी रविवार था और दशाश्वमेध घाट पर आस्था का समंदर उमड़ा दिखाई दिया। तीन लाख से ज्यादा भीड़ घाट पर पहुंची और गंगा आरती देखी। अनुमान है कि भीड़ अभी और भी बढ़ेगी और प्रशासन इसके लिए तैयारी भी कर चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें