फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ब्लैक फंगस: बीएचयू में एक मरीज का ऑपरेशन, अब तक आ चुके हैं 30 मामले

Thu, 20 May 2021 12:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

वाराणसी में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीएचयू समेत निजी अस्पतालों को मिलाकर ब्लैक फंगस के 30 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।  वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में बुधवार को एक मरीज का ऑपरेशन किया गया। 
विज्ञापन
नाक और मुंह से निकाला गया फंगस, ईएनटी डिपार्टमेंट में चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के ईएनटी डिपार्टमेंट में बुधवार को डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस के 50 वर्षीय एक मरीज का ऑपरेशन किया। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन में पुरुष मरीज के नाक और मुंह से फंगस निकाला गया। फिलहाल मरीज वार्ड में भर्ती हैं। अब एंटी फंगल दवा देकर उसे ठीक किया जाएगा। 

विज्ञापन


बीएचयू समेत निजी अस्पतालों को मिलाकर ब्लैक फंगस के 30 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। 15 मरीजों ने तो ऑनलाइन परामर्श लिया। तीन निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बीएचयू में 12 में से तीन का ऑपरेशन पहले हो चुका है। वहीं, एक महिला की मौत भी हो चुकी है।

ईएनटी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सुशील कुमार अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 3 मरीज का ऑपरेशन होना था। एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे कोविड आईसीयू में शिफ्ट करा दिया गया।
विज्ञापन


दूसरे का ऑपरेशन हुआ जबकि तीसरे का ऑपरेशन जल्द होगा। पहले से जिन लोगों का ऑपरेशन हुआ है, अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। बुधवार को कोई नया मरीज नहीं आया।

बीएचयू अस्पताल को मिला एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन

 ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज में प्रयोग होने वाला एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन 100 वायल जिले को मिला है। एडिशनल सीएमओ डाक्टर संजय राय ने उसे बीएचयू अस्पताल में एमएस कार्यालय को भिजवाया।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि ब्लैक फंगस के इलाज में कारगर सभी दवाओं को जनहित में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना के मरीजों के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से रेमडेसिविर इंजेक्शन दिलवाया जा रहा है। 
विज्ञापन

बनारस में कोरोना का हाल

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से कम होता जा रहा है। मई के पहले सप्ताह में जहां संक्रमण दर 15 से 18 प्रतिशत थी, वह कम होकर चार तक आ गई है। इस बीच बुधवार को 11951 सैंपल की रिपोर्ट में 244 नए मरीज मिले, जबकि पांच की मौत हुई है।

कोरोना का संक्रमण कम होने की वजह से ही अस्पतालों में भी बेड की मारामारी जैसी स्थिति नहीं है। बुधवार को सबसे ज्यादा बीएलडब्ल्यू में 45 लोग संक्रमित हुए। इसके अलावा सीएमओ ऑफिस और दीनदयाल अस्पताल में तीन-तीन, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

साथ ही आईआईटी, पांडेयपुर, सिकरौल, महमूरगंज, सिगरा सहित अलग-अलग जगहों से कोरोना के संक्रमित मिले। 881 मरीजों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया, जबकि 100 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। अब कुल संक्रमित 79855 में 74509 डिस्चार्ज, 710 की मौत के बाद 4636 सक्रिय मरीज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें