फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ थाने में दी तहरीर, सरकारी आवास में तोड़फोड़ का आरोप

Thu, 14 Jun 2018 10:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सरकारी आवास में तोड़ फोड़ किए जाने के खिलाफ  भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चंदौली जिले के अलीनगर थाने में पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार को जैनेन्द्र धर दुबे के नेतृत्व में अलीनगर थाने में पहुंच कर दी गई तहरीर के माध्यम से बताया कि 11 मई 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया था।

इसी आदेश के अनुपालन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने आवास को खाली किया। दूसरे दिन मीडिया के माध्यम से मामला सामने आया कि आवास खाली करते समय तोड़फोड़ हुई है। यह सरकारी संपत्ति का नुकसान है।
विज्ञापन


आम लोगों से वसूले गए टैक्स के पैसे से कर्मचारियों का वेतन मिलता है और सरकारी आवास बनवाया जाता है। अखिलेश यादव जिस  आवास में रहते थे उसकी कीमत 42 करोड़ रुपये थी। इसमें तोड़फोड़ ही नहीं की गई बल्कि एसी सहित अन्य सामान भी उठा कर ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें