पिछले 4 सालों में प्रदेश सरकार और 6 साल की केंद्र की मोदी सरकार ने जन कल्याणकारी नीतियों को लागू किया है। इससे शोषित, वंचित और निचले पायदान पर खड़े लोगों में इन योजना से बलदाव आया है। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि इन योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करें।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। उनकी पहचान करें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं। साथ ही लाभार्थियों के बारे में लोगों को बताएं, कि कैसे सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में बदलाव आया है। गोकुलधाम में इस दौरान प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंशल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।
मंत्री ने जाम कर दी सड़क
जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ जब एयरपोर्ट से शहर की ओर रवाना हो रहे थे, तभी यूपी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का काफिला बीच रोड पर रुक गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिससे लंबा जाम लग गया। इस कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।