फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा काशी से ही प्रयागराज कार्यालय का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Fri, 26 Feb 2021 10:24 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : twitter@ bjp for india
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान 28 फरवरी की शाम काशी क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही प्रयागराज के भी नवनिर्मित कार्यालय का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। एक मार्च को अपराह्न पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पर काशी क्षेत्र के 337 मंडलों के मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों से संवाद करेंगे। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आईटी एवं सोशल मीडिया वालेंटियर्स मीट में शामिल होंगे।

विज्ञापन


भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने हरहुआ स्थित गोकुल धाम में काशी क्षेत्र की बैठक की व्यवस्था की जिम्मेदारी अशोक चौरसिया, सुरेश सिंह व आत्मा विशेश्वर को सौंपी। काशी क्षेत्र के सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं मेयर की बैठक की व्यवस्था का दायित्व सुशील त्रिपाठी, सुरेश सिंह, आत्मा विशेश्वर को दिया गया है। नवनिर्मित कार्यालय उद्घाटन की व्यवस्था में रमेश जायसवाल, अशोक चौरसिया, दिलीप सिंह पटेल, अशोक पटेल लगाया गया है।

विज्ञापन

नरिया स्थित चौधरी लॉन में सामाजिक प्रमुखों से संवाद कार्यक्रम की जिम्मेदारी मोहितोष नारायण सिंह, राकेश शर्मा, डॉ. सुनील मिश्रा, नवीन कपूर, अरविंद पटेल एवं सरोज कुशवाहा को सौंपी गई है। एक मार्च को पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल स्मृति स्थल पर आयोजित आईटी और सोशल मीडिया वालेंटियर्स मीट की व्यवस्था की जिम्मेदारी सुशील त्रिपाठी, डॉ. सुदामा पटेल, संजय सिंह एवं शशि कुमार को सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें